अब ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं PVC आधार! जानें प्रक्रिया

    28-Apr-2026
Total Views |

order-pvc-aadhar-card-online
 
 
नागपुर : UIDAI ने कुछ दिनों पहले ही PVC आधार कार्ड की सुविधा मुहैया कराई है। PVC आधार कार्ड क्रेडिट कार्ड जैसे ही है। इससे जुड़ी सबसे अच्छी बात यह है कि इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए हमें किसी रजिस्टर्ड कांटेक्ट नंबर की कोई आवश्यकता नहीं है। आप इसे अपने पर्यायी नंबर (optional number) के द्वारा भी प्राप्त कर सकते है।
 
आईये जानते है की PVC आधार कार्ड को ऑनलाइन कैसे आर्डर किया जाए?
सबसे पहले PVC आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए PVC की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in/genric को विजिट करें। इसके बाद आप अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा (captcha) डाले।
वेबसाइट पर पूछी गई सभी जानकारी को अच्छी तरह डाले और SEND OTP पर क्लिक करें और बाद में आपको आपके मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा।
 
अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो MY MOBILE NUMBER IS NOT REGISTERED इस पर्याय पर क्लिक करें। इसके बाद आपके पास कोई और नंबर हो तो उसे पर्यायी नंबर के तौर पर डाले।
अब आपको इस नंबर पर OTP प्राप्त होगा और इस एक नंबर से आप पुरे परिवार का PVC कार्ड आर्डर कर सकते है। OTP नंबर डालें और नीचे दिए गए TERMS AND CONDITIONS के बॉक्स पर क्लिक करें।
 
इस दौरान वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए SUBMIT पर क्लिक करें जिसके बाद आपको आपके आधार डिटेल्स दिखाई देंगे ।
 
इसके बाद MAKE PAYMENT पर क्लिक करने के बाद आपको पेमेंट गेट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जिसके लिए आपको 50 रुपये देने होंगे।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रिसीप्ट प्राप्त होगी। आप PVC आधार कार्ड को PDF स्वरूप में भी डाउनलोड कर सकते है। आपको SMS द्वारा कार्ड डिलीवरी की डिटेल्स मिलेगी। आपको यह कार्ड 5 वर्किंग डेज में मिलेगा।