मुंबई:
स्विगी इंस्टामार्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर बॉयकॉट (Boycott Bharat Matrimony Trends on Twitter) भारत मॅट्रिमोनी ट्रेंड कर रहा है। बुधवार को एक वीडियो की वजह से ऑनलाइन मैचमेकिंग प्लेटफार्म भारत मॅट्रिमोनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। 'हिंदूफोबिक' एक शब्द जो सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर बहिष्कार करने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। अब भारत मैट्रिमोनी को भी इस बैकलैश का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, भारत मॅट्रिमोनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 75 सेकंड का एक वीडियो जारी किया जिसके बाद उसे हिंदू कट्टरपंथियों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
यह ऑनलाइन (Boycott Bharat Matrimony Trends on Twitter) फ़ूड डिलीवरी एग्रीगेटर- स्विगी के बिलबोर्ड विज्ञापन के खिलाफ प्रचारित एक ट्रेंड से मिलता जुलता है। क्योंकि भारत मॅट्रिमोनी द्वारा साझा किये गए विमेंस डे के वीडियो मैसेज में भी होली का जिक्र किया गया है। भारत मैट्रिमोनी के ट्विटर हैंडल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “बहुत सी महिलाओं ने उत्पीड़न के माध्यम से अनुभव किए गए आघात के कारण होली खेलना बंद कर दिया है। इस वीडियो को देखें जो इसे एक कठिन हिटिंग तरीके से जीवंत करता है। इस होली, आइए महिला दिवस मनाएं और उन्हें हर रोज सुरक्षित रखने का चुनाव करें।"
वायरल वीडियो (Boycott Bharat Matrimony Trends on Twitter) ने सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश पैदा कर दिया, जिसके बाद ट्विटर पर #BoycottBharatMatrimony ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने ट्वीट किया, "#BoycottBharatMatrimony @bharatmatrimony शर्म की बात है कि उन्होंने अपने सामाजिक जागरूकता एजेंडे को चलाने के लिए #Holi जैसे हिंदू त्योहार का इस्तेमाल किया।" ट्विटर पर एक अन्य यूज़र ने पोस्ट कर कहा, "एक विशिष्ट, धर्मांध, विज्ञापन..विज्ञापन को जल्द से जल्द हटा दें..इससे पहले कि आपकी साइट समाप्त हो जाए... #boycottbharatmatrimony"। हालांकि, भारत मैट्रिमोनी ने अभी तक ट्विटर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।